April 30, 2026

जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न राजीव रंजन विश्वास बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष

Read Time:2 Minute, 44 Second

By:- तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत महमदिया सामुदायिक भवन में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। 110 वोट से राजीव रंजन विश्वास निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव पदाधिकारी मनीष कुमार एवं पर्यवेक्षक जदयू के राम जी साह की देखरेख में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न कराया। बताया कि चुनाव को लेकर संगठन की ओर से विधिवत सारी तैयारी की गई। नियमाकुल चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराया गया। प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के लिए जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष के पुत्र राजीव रंजन विश्वास और रवि महतों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। साथ ही चुनाव की सभी प्रक्रिया को पुरी करते हुए मत देने की प्रकिया शुरू किया गया। मत की प्रकिया के बाद पूरी निगरानी के बीच गितनी किया गया। जिसमें बताया गया कि कुल 375 मत में 245 मत का प्रयोग किया गया। राजीव रंजन विश्वास को 175 तो रवि कुमार महतो को 65 मत प्राप्त हुए पांच मत रद्द हुआ। कुल 245 मतदान हुआ। जिसमें 110 मत से राजीव रंजन विश्वास को निर्वाचित घोषित किया गया।नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन विश्वास ने कहा कि मैं पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा। मेरी जीत नहीं सभी जदयू कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। मौके पर पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदनी विश्वास ने कहा कि विगत तीन बार प्रखंड अध्यक्ष रहकर पार्टी संगठन के लिए समर्पित रही हूं। कार्यकर्ताओं ने मेरे पुत्र राजीव रंजन विश्वास को प्रखंड अध्यक्ष चुना है। नवनिर्वाचित चुने गए प्रखंड अध्यक्ष का सभी सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post जीपीडीपी तहत योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आमसभा का हुआ आयोजन ।
Next post जनता दल यू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव गहमागहमी के बीच स्थगित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial