हसनगंज प्रखंड के दहियारगजं में लगी आग घटना में एक घर जले ।
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत दहियारगंज गांव में शनिवार की देर रात्रि लगी आग में एक घर सहित एक बेजुबान पशु जलकर जख्मी हो गया है। गृह मालिक कन्हैया लाल गोस्वामी ने बताया कि अचानक कैसे ना कैसे आग लग गई, जिसमें एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जिसमें कपड़ा बर्तन खाने की सामग्री सहित एक पशु जलकर जख्मी हो गया। बताया ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। कहा हमलोग रात्रि खाना पीना खा कर सो गए थे कि अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलोग जगे तो देखा आग लगी हुई है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया और हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया।पीड़ित परिवार ने बताया कि आग कैसे लगी इसका अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन इस आग ने पूरी जिंदगी की जमा पूंजी जलाकर बर्बाद कर दी। घटना को लेकर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार व भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री प्रशांत झा पहुंच पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में हिम्मत दी और जल्द सरकारी मुआवजा राशि दिलाने की बात कही। मौके पर पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजा के तौर पर सहायता राशि की मांग की है। इस अवसर पर बबलु मंडल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
