April 30, 2026

हसनगंज में रेडियो पर सुना गया प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम

Read Time:2 Minute, 50 Second

By:- तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत कोरगामा गांव प्रखंड प्रमुख नीलू देवी के आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के पंचानवे एपिसोड को‌ ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम दौरान प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जी-20 भारत स्पेस सेक्टर में जगह व दुनिया में बढ़ती संगीत की लोकप्रियता सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भजन भी प्ले किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत तेजी से इस कार्यक्रम के शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। आज पंचानवे एपिसोड में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का माध्यम है। देशवासियों को सर्वप्रथम संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जी-20 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुझे तेलंगना से हरिप्रसाद गारोंने हादसे जी-20 का लोगो बुनकर भेजा है। यह शानदार उपहार देखकर मैं हैरान रह गया। मेरे मन में विचार आया कि तेलंगाना में बैठा व्यक्ति जी-20 सम्मेलन से खुद को कितना जुड़ा हुआ महसूस करता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत 1 दिसंबर से इतने बड़े समूह की अध्यक्षता करने जा रहा है जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। साथ पीएम मोदी ने कहा कि ड्रोन के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा ने बताया कि हमारा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिखर पर पहुंच चुका है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा, पंचायत समिति सदस्य में अरजलाल सोरेन, मो अजीमुद्दीन समाजसेवी गौतम कुमार सहित ग्रामीण आदि थे।

Previous post छापेमारी अभियान चलाकर चार शराबियों को किया गिरफ्तार, भेजा जैल।
Next post हसनगंज प्रखंड के दहियारगजं में लगी आग घटना में एक घर जले ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial