आबादपुर में रेडियो के माध्यम से भाजपा समर्थकों ने सूनी प्रधानमंत्री की मन की बात ।
बारसोई प्रखंड के हरनारोई पंचायत स्थित बारिउल में भाजपा मंडल अध्यक्ष मीहिर मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के पंचानवे एपिसोड को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम दौरान प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा जी-20 मीट के दौरान भारत स्पेस सेक्टर में जगह एवं दुनिया में बढ़ती संगीत की लोकप्रियता सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भजन भी प्ले किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत तेजी से इस कार्यक्रम के शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। आज पंचानवे एपिसोड में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का माध्यम है। देशवासियों को सर्वप्रथम संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जी-20 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुझे तेलंगना से हरिप्रसाद गारोंने हादसे जी-20 का लोगो बुनकर भेजा है। यह शानदार उपहार देखकर मैं हैरान रह गया। मेरे मन में विचार आया कि तेलंगाना में बैठा व्यक्ति जी-20 सम्मेलन से खुद को कितना जुड़ा हुआ महसूस करता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत 1 दिसंबर से इतने बड़े समूह की अध्यक्षता करने जा रहा है जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। साथ पीएम मोदी ने कहा कि ड्रोन के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पर मंडल अध्यक्ष मीहीर मुखर्जी ने कहा कि हमारा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिखर पर पहुंच चुका है, और नित्य प्रतिदिन नई-नई ऊंचाइयां छूने के लिए दिन-रत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाएं एवं मंथन कर रहे हैं जिसका पूरे देशवासियों को बधाई है कि उन्हें पूर्ण बहुमत की सरकार देकर अच्छे योजनाओं को लाने के लिए हाथ मजबूत बनाए हुए हैं । इस अवसर पर अर्जुन दास, रामानंद दास, वाली चरण दास, सुकू दास, कमल दास, विशाल दास, विश्वजीत दास, पप्पू बसाक, उमा बसाक सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
