August 27, 2026

नये आपराधिक कानून की जानकारी लेने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे मनिहारी थाना

Read Time:1 Minute, 44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

एक जुलाई से तीन नये आपराधिक कानूनों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य व प्राथमिकी दर्ज होने से लेकर अंतिम फैसले को समय सीमा में बांधा गया है।आईपीसी ,सीआरपीसी एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नये कानून ने ले ली है।इनकी जगह अब भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने ले ली है।सीआरपीसी की 484 धाराओं के बदले भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में 531 धाराएं है। नये कानून के तहत 177 प्रावधान बदले गये हैं।नौ नयी धाराएं और 39 उपधाराएं जोड़ी गयी है।35 धाराओं में समय सीमा निर्धारित की गयी है।कानून में आयी इस नयी तबदीली को लेकर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मनिहारी थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इसमें डीएसपी ने एक जुलाई से लागू हो रहे नये कानूनी प्रावधानों के संबंध में बिन्दुवार जानकारी दी।इस मौके पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे ।

Previous post किसान सम्मेलन किया गया आयोजन
Next post लायंस क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial