10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज पुलिस ने बलुवा पंचायत के भारीडीह गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब कारोबारी को 10 लीटर देसी चुलाय शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने बताया कि संध्या कालीन गस्ती में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दिलीप मरैया पिता सोनेलाल मरैया साकिन भारीडीह को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर घर के पीछे में देसी शराब रख कारोबार करता था। और वही करीब 100 लीटर कच्चा जावा अर्ध निर्मित को भी बरामद कर नष्ट किया गया। छापेमारी करने के दौरान दस लीटर देसी चुलाई शराब व 100 लीटर कच्ची जावा भी बरामद हुवा उसके साथ ही शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत उक्त शराब तस्कर के विरुद्ध कांड संख्या 11/24 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
