June 19, 2026

संदेहास्पद परिस्थिति में विवाहिता की मौत, गंगा पार बॉडी को दफनाया, पुलिस बरामद कर पोस्टमार्टम में बॉडी को भेजा, पति गिरफ्तार।

Read Time:4 Minute, 3 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत मजदिया गांव में (25) वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान ममता देवी (25), पति दीवाना कुमार उर्फ कैला के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका की मां लिलम देवी, निवासी टिकापट्टी, ने अपने दामाद सहित उसके माता-पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी क्रम में या तो महिला को जहर दिया गया, अथवा पति से हुए विवाद के बाद महिला ने स्वयं जहर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पति दीवाना कुमार उर्फ कैला के माता-पिता शव को घर लाए। इसी दौरान मृतका की मां को घटना की जानकारी मिली और वह अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचीं। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को छिपाने की नीयत से गंगा नदी के उस पार ले जा कर गड्ढा खोदकर मिट्टी के अंदर छिपा दिया। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान शव को छिपाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद दरोगा ने पुलिस बल के साथ गंगा नदी के उस पार पहुंचे, जहां सरसों के खेत में छिपाकर रखे गए शव को खुदाई कर बरामद किया गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया।इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, घटना के बाद मृतका के पति के माता-पिता और भाई फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता ने अपने लिखित आवेदन में दामाद दीवाना कुमार उर्फ कैला तथा उसके माता-पिता पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने आवेदन के आधार पर मृतका के पति दीवाना कुमार उर्फ कैला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। मृतका की मां लिलम देवी ने बताया कि दो लाख तिलक देकर पन्द्रह वर्ष पूर्व सादी किया था। लेकिन लगातार मेरी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता था। मेरी पुत्री मार पीट कर जान मार दिया। और शव को गंगा नदी के खेत में छिपा दिया। अब मेरी पुत्री के एक पुत्र का भरण पोषण कैसे होगा। इन आरोपी को सजा होनी चाहिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके माता-पिता को भी आरोपी बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Previous post सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक का माहौल
Next post एनएच-31 पर सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial