स्वच्छता अभियान को लेकर पंचायत स्तरीय कर्मियों की हुई वैठक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बीडीओ रणधीर कुमार एवं बीपीआरओ सोनू कुमार गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में पंचायत सचिव , स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छताग्रही एवं जीविका कैडर के सदस्यों की संयुक्त बैठक आहुत की गयी। जिसमें SLWM से संबंधित व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, प्रोत्साहन राशि भुगतान , आवश्यक सामग्री की खरीद , LWM अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्य एवम समुदाय से यूजर चार्ज का कलेक्शन करने आदि विभिन्न मुद्दों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी कर्मियों को परिणाम आधारित कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया। प्रतिदिन सुबह 7:00 से 9:00 के बीच पंचायत में हो रहे कचरा उठाव के कार्य का निरीक्षण कर प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने एवं पंचायत के आम नागरिकों को इस सुविधा के संबंध में जागरूक कर प्रति माह उपयोगिता शुल्क एकत्रित करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस कार्य में लापरवाही बरतनेवाले पर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर प्रखण्ड समन्वयक कैलाश कुमार तांती, कार्यपालक सहायक अमित कुमार, पंचायत सचिव सुरेश ठाकुर, सूरज कुमार , शेखर कुमार, पर्यवेक्षक परमानंद यादव, संजीत कुमार परिहार, अकबर, तारा कुमारी आदि उपस्थित थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
