कचरा उठाओ को लेकर रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई डब्लू पी यू निर्माण एवं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत पीर वेरिफिकेशन के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव, विकास मित्र, स्वच्छता ग्राही सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत पीर वेरिफिकेशन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करना है। प्रखंड के सभी पंचायतों में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम सुचारू रूप से चले इसको लेकर सभी लोग काम में जुट जाएं। उन्होंने पंचायत में कचरा उठा को लेकर घरों से लिए जाने वाले यूजर चार्ज को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। सभी को बताते हुए कहा कि इस पर भी निश्चित रूप से ध्यान देते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ काम करें। उन्होंने सभी कर्मियों को कचरा उठाव को लेकर रूट चार्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया ।मौके पर स्वच्छाग्रही मोहम्मद अशरफ ,मोहम्मद मिट्ठू आलम ,बॉबी कुमारी, विवेकानंद ठाकुर,, परमानंद कुमार, विकास मित्र सतीश राय ,मनीष कुमार राय ,राजदेव राय ,सुमंती कुमारी कार्यपालक सहायक अशोक कुमार झा, आवास सहायक राजेश कुमार मंडल पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
