मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना परिसर में हसनगंज थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक हुई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। प्रशासन ने ताजिया जुलूस निकाले जाने वाले जगहों की जानकारी ली। बैठक में मुहर्रम के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर लोगों से अपील की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि शांतिपूर्वक ही मुहर्रम पर्व मनाए। सीओ उदय प्रसाद ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे के साथ शांति का पैगाम देने वाला पर्व है। इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जुलूस निकालने वाले कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए जुलूस तय मार्ग से ही ले जाना अनिवार्य होगा। कहा कि उपद्रव फैलाने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें। मौके प्रखंड जिला परिषद शाहिद अख्तर व प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि विभिन्न समुदाय के लोग अमन-चैन, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर पर्व मनाते आए हैं। सभी लोग इस बार भी मिल जुल कर पर्व मनाएं एवं सद्भावपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करें। अफवाहों से बचे एवं प्रतिकूल परिस्थिति में स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। कानून को अपने हाथ में नहीं लें। अन्य लोगों ने कहा कि हम सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के साथ मिल कर पर्व-त्यौहार बिना किसी द्वेष मनाते आए हैं। आगे भी इसे बरकरार रखेंगे। इस मौके पर प्रखंड के जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
