महिला सशक्तिकरण के बढ़ावा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत भवन प्रांगण में मिशन शक्ति तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित अन्य योजनाओं पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसको लेकर स्टेट मिशन कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार ने बताया कि महिला को जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रही है।जिसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित अन्य योजनाओं पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें पंचायत अंतर्गत महिलाओं को उक्त सभी योजना अंतर्गत जागरूक किया जा रहा है। बताया महिलाओं को हक और अधिकार दिलाने के लिए सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसकी मदद की जाती है। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाएं आदि मौजूद रहीं।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
