November 5, 2026

दो गाजा तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एस एच 77 सङक पर निरीक्षण भवन के समीप रविवार की सुबह बाइक पर सवार दो गाजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक गाजा तस्कर गांजा डिलीवरी करने जा रहा है। जिसके बाद कुर्सेला पुलिस ने तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। वहीं जांच के क्रम में जब बाइक सवार को रोका गया तो भागने की कोशिश करने लगा।इसके बाद कुर्सेला पुलिस ने उसे खदेर कर दबोच लिया। जिसे जांच के क्रम में गुड्डू कुमार तथा दिवाकर कुमार , थाना टिका पट्टी , जिला पूर्णिया निवासी को 15 किलो 224 ग्राम गांजा के साथ बाइक समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो गाजा तस्कर को न्यायिक हिरासत मे कटिहार जेल भेज दिया।

Previous post स्नान के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत।
Next post फुटकर दुकानदारों पर अतिक्रमण को लेकर एक बैठक आयोजित कर विधायक ने सुनी समस्याएं।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial