राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विशाल में कार्यक्रम हुई आयोजित
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हसनगंज में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नोडल शिक्षिका रागिनी राज की निगरानी में संपन्न हुआ, जिसमें नारी शक्ति एवं शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक केशव कुमार ने भारत की महान कवयित्री एवं स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का महत्व अत्यंत गहरा है, क्योंकि यह व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण बनाती है। शिक्षा न केवल करियर के नए अवसर प्रदान करती है, बल्कि समस्या-समाधान की क्षमता बढ़ाती है और जीवन को बेहतर व अर्थपूर्ण बनाती है। प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरज कुमार कमल ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक बेटियां शिक्षित और सशक्त नहीं होंगी, तब तक समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।वर्ग शिक्षक मो. शब्बीर ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि जब बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सफलता हासिल करते हैं, तो इससे न केवल अभिभावकों बल्कि शिक्षकों को भी अत्यंत खुशी मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नारी सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
