मनिहारी में पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति फरार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत अंतर्गत किस्मत मिर्जातपुर वार्ड संख्या 8 में शुक्रवार शाम 42 वर्षीय जहानुर खातून का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति मो. फरीरुद्दीन (निवासी अमीराबाद, कांटाकोश पंचायत) ने गला दबाकर हत्या की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार व थानाध्यक्ष पंकज आनंद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।ग्रामीणों के बीच जमीन विवाद को लेकर भी चर्चा है, जिसे पुलिस जांच के दायरे में रखे हुए है। घटना के बाद गांव में दहशत व आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
More Stories
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी–कटिहार मुख्य मार्ग के रसूलपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे 55 वर्षीय...
सर्विसिंग को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में बुधवार को मामूली विवाद ने...
गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना वार्ड संख्या 06 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 14...
