रंगों की बौछार और उल्लास की झलक, पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनिहारी में मनी होली
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड में रंगों और उमंगों का पर्व होली पारंपरिक हर्षोल्लास व सामाजिक सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।नगर की गलियों और मोहल्लों में युवाओं की टोली जोगिरा गाते, ढोलक की थाप पर थिरकते हुए नजर आई। नगर के विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।नगर मुख्य पार्षद ने अपने सहयोगियों व सफाईकर्मियों के साथ रंग-गुलाल उड़ाया, और उन्हें उपहार भी भेंट किए। प्रखंड प्रमुख अनिता देवी के आवास पर समिति सदस्यों संग होली मिलन कर विविधता में एकता की मिसाल पेश की गई।होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी भी पूरी सक्रियता से क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
