May 27, 2026

बरमसिया पोल फैक्ट्री मैदान में सत्संग आयोजित

Read Time:1 Minute, 46 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

बरमसिया स्थित पोल फैक्ट्री मैदान में आयोजक बिमला देवी के सौजन्य से सत्संग आयोजित हुआ। सत्संग सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शनिवार को उमर पड़ी। सत्संग के दौरान आचार्य गुरु महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आज लोग अध्यात्म से विमुख हो रहे हैं। जो मानव जीवन के लिए यथोचित नहीं है। मां पिता का अनादर करने वाले, मत्स्य, मांस को खाद्य पदार्थ समझने वाले, झूठ, चोरी, नशा व्यभिचार करने वाले मनुष्य संसार रूपी माया जाल में ही जकड़ कर रह जाएंगे। महाराज ने सतसंग में आए हुए लोगों को वेद पुराणों में वर्णित उपदेश एवं श्लोकों को विस्तारपूर्वक समझाते हुए अध्यात्म की ओर लौटने की शिक्षा दी। रविवार को सत्संग का समापन होगा। सत्संग को लेकर आसपास के पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। सत्संग को लेकर अनवरत भंडारा का आयोजन किया गया है। सत्संग स्थल पर भव्य पंडाल एवं शुद्ध पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, रात्रि में ठहरने आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं सत्संग स्थल पर रात्रि में रोशनी की पुख्ता व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है।

Previous post एक बच्ची को डूबने से बचाने के दौरान यूवक की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
Next post रंगों की बौछार और उल्लास की झलक, पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनिहारी में मनी होली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial