August 19, 2026

ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में लगा विशेष सहयोग शिविर, योजनाओं की दी गई जानकारी।

Read Time:2 Minute, 15 Second

(डेस्क| हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लोगों तक पहुंचाना था। शिविर में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। पंचायत सरकार भवन परिसर में सुबह से ही ग्रामीणों का आना शुरू हो गया था। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर लोगों ने आवेदन जमा किए तथा अधिकारियों और कर्मियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी ली। मौके पर मुखिया रुस्तम अली एवं पंचायत सचिव आशुतोष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित विशेष सहयोग शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहे हैं। पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को प्रखंड और जिला मुख्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपलब्ध रहकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अधिकांश मामलों के निष्पादन के लिए 30 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीणों की अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Previous post फलका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गरिमामय ध्वजारोहण, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Next post जवाबदेही लोकतंत्र के लिए जरूरी युवाओं ने सरकार को जवाबदेह बनाया।युवाओं के आंदोलन ने सत्ता के डर को समाप्त किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial