November 5, 2026

नहाने के दौरान बड़ा हादसा टला, तीन महिलाएं नदी में डूबने से बाल-बाल बचीं

Read Time:2 Minute, 42 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

“जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय”—यह कहावत शुक्रवार को एक बार फिर सही साबित हुई। कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत के कटरिया गांव में स्थित संगम स्थल के पास स्नान के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी में नहाने गई तीन महिलाएं पानी की गहराई में फंसकर डूबने लगीं, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर हो गई थी, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की तीन महिलाएं—रीना कुमारी (22), निशा कुमारी (24) और रिंकू देवी—संगम स्थल के पास स्नान कर रही थीं। अचानक आगे गड्ढा होने के कारण डूबने लगे और गहराई में जाने से दो महिलाएं डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए तीसरी महिला ने कोशिश की, लेकिन वह भी पानी की वैग के कारण डूबने लगी देखते ही देखते तीनों महिलाएं गहरे पानी में संघर्ष करने लगीं।स्थानीय लोगों ने शोर सुनते ही नदी किनारे दौड़ लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे को देखकर वहां मौजूद चौथी महिला सदमे में बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद चारों को आनन-फानन में आनंदपुरन के समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. उज्ज्वल कुमार सिंह ने तत्काल इलाज शुरू किया।डॉ. सिंह ने बताया कि एक महिला की स्थिति गंभीर थी, उसका ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया था। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि बड़ा हादसा टल गया, वरना जानलेवा साबित हो सकता था।कुल मिलाकर, ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से तीन परिवारों में मातम छाने से बच गया।

Previous post पुलिस दबिश के कारण में हत्याकांड के दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण ।
Next post दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial