गाय को बचाने के क्रम में सीमेंट से लदा ट्रैक्टर पलटा ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा स्थित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के दुर्गास्थान कमलासी के समीप में सीमेंट से लदा ट्रैक्टर गाय को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड 160 बोरा सीमेंट पानी में चला गया तो वहीं आसपास के लोग सीमेंट की बोरी उठाने लगे । ट्रैक्टर पलटी होने से देखते ही देखते लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने से सामने गाय चली आई थी। ट्रैक्टर ड्राइवर के द्वारा गाय को बचाने के क्रम में ब्रेक लगाया गया जिसमें कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से सड़क के किनारे गड्ढा में पलटी हो गया। ट्रैक्टर में लदा हुआ सीमेंट सभी पानी में डूब गया। जिसे मजदूर रखकर सीमेंट को पानी से बाहर निकाला गया। और ट्रैक्टर को भी दूसरे ट्रैक्टर की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
