माननीय उच्च न्ययालय की निर्णय का स्वागत।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सह पूर्व विधायक पूनम पासवान ने जाती आधारित जनगणना जारी रखने की माननीय उच्च न्ययालय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है की बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना के माध्यम से समाज के दबे, कुचले ,वंचित ,शोषितों की स्थिति के आकलन और इसके आधार पर ऐसे वर्गों के उत्थान के लिए, योजनाओं के निमार्ण के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया था ,जिसे समाज को बांटने वालों, जो नहीं चाहते हैं की निचले और दबे कुचले लोगों का उत्थान हो, ने अड़ंगा लगाया था। जातीय जनगणना होने से चाहे वह किसी भी जाति के हो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग, उनकी क्या सामाजिक और आर्थिक स्थिति है, इसका आकलन आसानी से किया जा सकेगा, फिर उनके उत्थान के लिए सरकार अपनी योजना बनायेगी। जिससे दबे कुचले लोगों का चाहे वह किसी भी जाति वर्ग के हो, का उत्थान हो सकेगा। निश्चित तौर पर माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है, जो स्वागत योग्य है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
