September 3, 2026

पुर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गंगा में अपने पिता की अस्थि प्रवाहित की

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पुर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने दिवंगत पिता की अस्थि को मनिहारी के गंगा तट पर प्रवाहित किया। उनके पिता का निधन मंगलवार को इलाज के दौरान पटना में हुआ था। अस्थि विसर्जन के इस अवसर पर समाजसेवी, राजनेता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों में अरुण सिंह, समाजसेवी हरीश चौधरी, कांग्रेस नेता शाहनवाज, जे.जोन, संजय सिंह, दिवाकर चौधरी, मुखिया रामजी यादव, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, मुखिया शिवजी यादव, बासकी यादव,अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद समेत सैकड़ों गणमान्य शामिल थे।

Previous post रौतारा में कर्मा पर्व का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज ने महापर्व को बनाया ऐतिहासिक, सांसद पप्पू यादव ने दी शुभकामनाएं
Next post मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दो दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial