विदेशी शराब के साथ एक महिला एवं एक पुरुष शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल, डस्टर कार जप्त
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत मध् निषेध चेक पोस्ट के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रोशना थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए उक्त शराब कारोबारी में एक पुरुष एवं एक महिला शामिल है जिनके पास से अलग अलग ब्रांड के कुल 85.53 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है । पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम संतोष कुमार महतो उम्र 40 वर्ष पिता राम प्रसाद महतो साकीन हरपुरा एलोथ थाना मुसरी घरारी जिला समस्तीपुर दूसरा तस्कर जो की एक महिला है पिंकी खातुन उम्र 34 वर्ष पिता मो. सहजादे साकिन आधार पुर जिला समस्तीपुर के रूप में पहचान हुई है ।उक्त शराब कारोबारी बंगाल से शराब लेकर एन एच 81 सड़क के मध् निषेध चेक पोस्ट होते हुए कटिहार की ओर जा रहा था । वहीं वाहन चेकिंग के दौरान मध् निषेध चेक पोस्ट के समीप एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 01 बी एक्स 4865 को रोक कर जब जांच करने का प्रयास किया गया तो चालक अपने गाड़ी का रफ्तार तेज कर भगाने लगे, तभी थाना अध्यक्ष के सफल प्रयास से चालक को थाना के समीप बिर्केटिंग कर दोनो शराब कारोबारी को पकड़ लिया । इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने बताया कि विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष है,आवश्यक करवाई के बाद कार को जप्त करते हुए शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही रोशना थाना अध्यक्ष तारीक अनवर अंसारी ने बताया कि किसी भी हाल में शराब तस्कर बक्शे नही जाएंगे । उन्होंने बताया कि शराब को लेकर लगातार छापामारी चलाई जा रही है । इस मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे।
