अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रौनियाँ में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय रौनियाँ (कदवा) में शिक्षकों का एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने कहा कि विद्यालय में नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन कार्य में सभी शिक्षक अपने-अपने उत्तरदाई दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं। नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, सहयोग करेंगे। प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सरकारी नियमों का अक्षरशः पालन करना आवश्यक है। प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समयानुसार विद्यालय आना और दिनचर्या के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिये। शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखें। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि एक एकड़ चौबीस डिसमिल जमीन पर 30 कमरे का तीन मंजिला भवन है। प्रधानाध्यापक राजकिशोर मंडल ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं वर्ग 1 से 5 तक 216 छात्रों में से बालक 108 तथा बालिकाएं 108, वर्ग 6 से 8 में 328 में से बालक 139 तथा बालिकाएं 198 का नामांकन विद्यालय में है और नामांकन जारी है। प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने कहा कि वर्ग 1 से 4 तक पठन-पाठन करने वाले 100 छात्र-छात्राओं को बैग एवं पानी का बोतल वितरण किया गया है। वर्ग 1 से 8 तक के कुल 544 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य-पुस्तक वितरण किया गया है। प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने कहा कि विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन से लेकर विद्यालय के सभी कमरों में लाइट एवं छत का पंखा लगवाया। जिसके कारण गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके और पठन-पाठन में परेशानी ना हो सके। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय के सभी कक्षा में नये फर्नीचर, बेंच-डेस्क की व्यवस्था की। हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीचरण एवं साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। प्रतिनियुक्त हाउसकीपर के द्वारा विद्यालय परिसर एवं चार शौचालय की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार एवं चहार दिवारी बनाया गया है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल की व्यवस्था की गई है। बच्चों को एमएलएन किट के द्वारा शिक्षा दी जाती है। वर्ग के अनुसार दो कमरे में टीएलएम आनंददायी कक्षा में हर तरह के चित्र को लगाया गया है। चित्र के हिसाब से बच्चे को खेल-खेल में शिक्षक के द्वारा पठन-पाठन कार्य किया जाता है। प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने कहा कि विद्यालय में 544 बच्चे का नामांकन है।75% छात्र-छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर दिनचर्या के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं द्वारा किट्स के माध्यम से पढ़ने में बच्चों में जागृति आई है।छात्र-छात्राएं रुचि लेकर पठन-पाठन करते हैं। पिछले दिनों 6 अप्रैल 2024 को विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। साथ ही विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया जिससे छात्र-छात्राएं काफ़ी खुश हुए। इसका सकारात्मक प्रभाव विद्यालय में पडा़ और बच्चों की उपस्थिति बढ़ रही है। बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में अभिभावक रुचि रखते हैं। शिक्षक के सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार नियमित मध्यान भोजन दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। दिवाकलीन में विद्यालय के मैदान में बच्चों के साथ खेलकूद का समायोजन करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 75% छात्र-छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने सभी शिक्षक से कहा कि नामांकन अधिक से अधिक बच्चों की हो और सरलता पूर्वक हो, बच्चे की उपस्थिति और अधिक संख्या में हो। इसके लिए डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत है। प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक दिन सुबह 5:45 बजे पहुंच जाता हूं। सबसे पहले विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करता हूं। उसके पश्चात 6:00 बजे अभियान गीत का संचालन किया जाता है जिन में प्रार्थना, बिहार गीत, संविधान प्रस्तावना, प्रेरक प्रसंग, समाचार वाचन, राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हैं। बच्चों की उपस्थिति में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए एक कक्ष में पुस्तकालय बनाया गया है। पुस्तकालय में तरह-तरह की ज्ञानवर्धक पुस्तक अलमारी में रखी गई हैं। छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के पश्चात पुस्तकालय का भी लाभ उठा रहे हैं। प्रधानाध्यापक राज किशोर मंडल ने अंत में कहा कि विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए ससमय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का अक्षरशः पालन करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय का विकास कैसे हो इसके लिए अपनी-अपनी की राय भी देते हैं।संगोष्ठी में शिक्षक-शिक्षिकाओं में फरहाना परवीन, विकास कुमार मंडल, विनीता कुमारी,परवेज आलम, रेशमा कौर, कुमारी सुमन यादव,उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका बेवी कुमारी, प्रीति कुमारी, नाहिदा जेबा,सुषमा कुमारी, रूचि कुमारी, शिक्षक अख्तर हुसैन, विजय कुमार आदि ने भाग लेकर अपने-अपने विचार प्रकट किए।
