चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की हुई शुरुआत।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के एमसीसी खेल मैदान द्वशय में चार दिवसीय ट्राईबल फुटबॉल चैंपियन लीग मैच का आयोजन आदिवासी सरना क्लब द्वाशय के तत्वाधान में किया जा रहा है जिसका शनिवार को विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मुकेश पोद्दार, थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार यादव, मुखिया नौशाबा खातुन ,पंचायत समिति सदस्य हवा ,उप मुखिया मनोज कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। खेल शुरू होने से पूर्व आदिवासियों का परंपरागत आदिवासी नृत्य संगीत से अतिथियों स्वागत किया गया। जिला परिषद श्री पोद्दार ने कहा कि आदिवासी सरना क्लब के युवाओं के द्वारा लगातार चौथी बार फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। युवाओं में खेलकूद के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से चार दिनों का आकर्षक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट देखने के लिए प्रखंड क्षेत्र के बहार से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वही उद्घाटन मैच रक्खा टोला एफ.सी बनाम टांगाबारी न्यू स्टार क्लब के बीच खेला गया। खेल आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 टीम भाग ले रहे हैं। जिसमें की 15 अगस्त को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। विजेता टीम को 50 हजार की राशि दिया जायगा। रनर टीम को 30हजार की राशि दी जाएगी। साथ ही तीसरे एवं चौथे नंबर पर रहने वाले टीम को 5 हजार रूपये नगद दिए जाएंगे।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
