May 25, 2026

एक युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।

Read Time:3 Minute, 7 Second

हसनगंज थाना अंतर्गत कालसर पंचायत के केवला गांव निवासी सोमाय मुर्मू शुक्रवार की देर संध्या सब्जी लाने कालसर हाट गए हुए थे।वापस लौटने के क्रम कालसर अधौरा पोखर शौच करने गए थे कि पानी लेने के क्रम में पैर फिसलने से पोखर में डूब गए। घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई पर नहीं मिले। दुसरे दिन शनिवार की अहले सुबह सोमाय मुर्मू का शव तालाब किनारे पानी में देखा गया।इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकालते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चे चीख-चीख कर रोने लगे। इसके उपरांत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजन व समाजसेवी अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक घरेलू सामान खरीदारी हेतु कालसर हाट गए थे। बाजार से लोटने के क्रम में तभी उन्हें शौच लग गई। शौच के उपरांत वे पानी लेने पोखर गए जहां पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में जा गिरे और उसमें डूब गए। जहां पानी अधिक रहने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गयी। मृतक सोमाय मुर्मू को शाम से देर रात तक काफी खोजबीन किया गया पर नहीं मिला। सुबह मृत अवस्था में शव मिला हैं। मृतक सोमाय मुर्मू अपने पीछे पत्नी होपन बेसरा समेत दो पुत्र, तीन पुत्री व पूरे परिवार को छोर स्वर्ग सिधार गए। बताया गया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवारों का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही हसनगंज पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि पानी भरे तालाब गड्ढे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इस संदर्भ में सीओ कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन देने के बाद ही सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा राशि दी जाएगी।

Previous post कटिहार रेलवे स्टेशन से मिला एक बालक को बाल गृह में किया आवासित।
Next post नल-जल विभाग के प्रति ग्रामीणों ने जताया आक्रोश जमकर किया नारेबाजी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial