May 25, 2026

कटिहार रेलवे स्टेशन से मिला एक बालक को बाल गृह में किया आवासित।

Read Time:1 Minute, 36 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन’एस फाऊंडेशन ऐसेस जस्टिस परियोजना के तत्वधान में राहत स्वयंसेवी संस्था ने कटिहार रेलवे स्टेशन से एक अज्ञात बालक को अपने संरक्षण में लिया। राहत स्वयंसेवी संस्था के जिला समन्वक अरुण कुमार झा ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पूर्वी पोस्ट कटिहार व राजकीय रेल थाना कटिहार के सहयोग से एक बालक का बचाव किया गया। उक्त बालक को मेडिकल कराते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश से बालक को वृहद आश्रय गृह कटिहार में आवासित किया गया है। जिला कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार झा ने कहा कि इस परियोजना के तहत बाल विवाह,बाल तस्करी, बाल श्रम की रोकथाम हेतु बच्चों का बचाव एवं जागरूकता कार्यक्रम रेलवे स्टेशन कटिहार परिसर में समय-समय पर आयोजित की जाती है। जिससे बच्चे का कल्याण हो सके। घर से भूले भटके बच्चे, निराश्रित अवस्था में मिले बच्चे,विभिन्न प्रकार की समस्याओं से घिरे बच्चों की संस्था सहयोग करती है।

Previous post पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव के निधन पर कटिहार वासी शोकाकूल।
Next post एक युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial