August 30, 2026

एक युवक को बदमाश ने मारा गोलीगंभीर रूप से हुआ घायल, रैफर

Read Time:2 Minute, 3 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

पोठिया कुर्सेला सीमावर्ती थाना क्षेत्र के मधेली गांव जाने वाली सड़क पऱ मंगलवार के अहले सुबह रेलवे ढाला के समीप अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक युवक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल। मिली जानकारी अनुसार विकास कुमार पंडित , पिता सियाराम पंडित, घर विष्णूचक चांदपुर वार्ड संख्या 8 निवासी,जो पाट गलाने का कार्य करता है। विकास कुमार पंडित को फोन आया कि मधेली रेलवे ढाला के समीप आओ। हमको पाट गलाने के लिए बात करना है । विकास बिना किसी आशंका के अपने बाइक से मौके के लिए रवाना हो गया करीब 5:30 बजे जब वह जैसी मधेली रेलवे ढाला के समीप पहुंचा कि बाइक सवार दो घात लगाए बैठे अपराधी ने पेट मे गोली मारकर बाइक से फरार हो गया। गोली लगने के बावजूद भी घायल विकास कुमार साहस दिखाते हुए अपने से बाइक चलाकर किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचा।जहां अस्पताल में स्थिति गंभीर हो गई। तथा डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही गोली लगने की खबर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। अफरा तफरी मच गई। पुरा इलाके में मय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया ।वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पोठिया थाना अध्यक्ष एवं कुर्सेला पुलिस जांच मे जूटी हुई थी।

Previous post अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
Next post आठ लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial