August 30, 2026

अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Read Time:4 Minute, 45 Second

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने महानंद यादव तो सचिव बने विजय झा ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना का कार्य रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में देर रात संपन्न हो गया। इस संबंध में मुख्य चुनाव प्रभारी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह,सहायक चुनाव प्रभारी सिंघेश्वर प्रसाद गुप्ता,संजीव कुमार, सुभाष कुमार मोवार ने बताया कि बार एसोसिएशन के महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष महानंद यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दूसरे नंबर पर रहे पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम रसीद और तीसरे नंबर रहे। नि वर्तमान सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल जो इस बार अध्यक्ष पद से उम्मीदवार थे को भारी बहुमत से पराजित करते हुए विजई रहे। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर उमेश लाल यादव,युगल किशोर यादव,मोहम्मद अहसान विजई रहे। वही सचिव पद पर पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा जो इस बार सचिव पद के उम्मीदवार थे। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यनारायण यादव को पराजित करते हुए विजई रहे। वही कोषाध्यक्ष पद पर भारतेश विजई रहे। जबकि संयुक्त सचिव पद रूपेश कुमार,मनोज कुमार ठाकुर,रवि रंजन सिंह,सहायक सचिव पद पर भास्कर प्रसाद सिंह सोनू , राजेश कुमार केसरी, सुमित वर्मा ने जीत हासिल किया। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर कमलेश कुमार,प्रियंका कुमारी,अमरेश कुमार,अबोध कुमार, पुरुषोत्तम कुमार , किशोर कुमार रंगीला, नागेश्वर कुमार विजई हुए हैं। ऑडिटर के पद पर अनिल कुमार सिंह और राम नाथ केशरी,लाइब्रेरियन में अभिषेक कुमार जीते है। जबकि निगरानी सदस्य के रूप में विनोद पोद्दार,प्रदीप कुमार गुप्ता, यशस्वी कुमार अग्रवाल उर्फ जिम्मी अग्रवाल विजई रहे। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विभाष चंद्र भारती,विनोद कुमार, मिथिलेश पाठक,शशि श्रीवास्तव,सुनील कुमार यादव विजय रहे। वही निगरानी सदस्य के पद पर यशस्वी कुमार अग्रवाल उर्फ जिम्मी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर एतिहासिक रिकॉर्ड काम किया है।जिसके लिए उन्होंने एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया। गिनती का कार्य रविवार को सुबह 8:30 बजे से ही सुरक्षा के बीच शुरू था। कुल चार राउंड की शांतिपूर्ण मतगणना हुई। जहां सुबह से ही देर रात मतगणना समाप्त होने तक सभी अधिवक्ताओं की खासी भीड़ रही। कुल 30 पदों के लिए 81 प्रत्याशी मैदान में थे।जिसमें कुल 902 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। समाचार प्रेषण तक अधिवक्ताओं की जीत की घोषणा आधिकारिक रूप से नहीं की गई थी। बावजूद उसके देर रात परिणाम आने के बाद सभी अधिवक्ताओं ने जीत की खुशी में विजेता उम्मीदवार को फुल का माला पहनाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। जिस दौरान सोमवार को विजेताओं ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मिठाई बांटी और खुशी मनाई। अधिवक्ता संघ के चुनाव में विजेता उम्मीदवारों ने सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही संघ में नई कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आगे की रूपरेखा को तैयार किया जाएगा।

Previous post भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित
Next post एक युवक को बदमाश ने मारा गोलीगंभीर रूप से हुआ घायल, रैफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial