June 25, 2026

निगम पार्षद की पुत्री आर्या राज ने 10वीं परीक्षा में 93% प्राप्त कर कटिहार वासियों को किया गौरवान्वित

Read Time:3 Minute, 34 Second

आर्या राज अपना करियर अच्छे अधिवक्ता होने के साथ-साथ यूपीएससी के क्षेत्र में बनाना चाहती हैं ।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार शहर के मिरचाई बाडी़ वार्ड संख्या 5 के नगर निगम पार्षद मनीष घोष उर्फ बिट्टू घोष की पुत्री आर्या राज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 500 अंक में 463 अंक 93% प्राप्त कर पारिवारिक सदस्यों को गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित के बाद आर्या राज की माता गुंजन श्रीवास्तव, पिता मनीष घोष और बिट्टू घोष,भाई आदित्य राज ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। आर्या राज का जन्म 4 सितंबर 2009 को हुई है। यह विद्या विहार पूर्णिया से मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल नंबर से प्राप्त कर कटिहार एवं पूर्णिया जिला का नाम रोशन किया है। आर्या राज अपना करियर अच्छे अधिवक्ता होने के साथ-साथ यूपीएससी के क्षेत्र में बनाना चाहती हैं। आर्या राज के पिता मनीष घोष उर्फ बिट्टू घोष माता गुंजन श्रीवास्तव कहते हैं कि आर्य राज बचपन से ही पठन-पाठन में काफी मेधावी हैं। नर्सरी से यूकेजी तक की पढ़ाई मेरी उमा कलेक्ट स्कूल कटिहार की है। वर्ग 1 से वर्ग आठ तक डॉन बॉस्को स्कूल कटिहार से पठन-पाठन की है। वर्ग 9 से मैट्रिक तक की पढ़ाई विद्या विहार पडो़रा जिला पूर्णिया से की है। विद्या विहार पूर्णिया के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर इन्होंने ईमानदारी पूर्वक पठन-पाठन की है। जिसके कारण यह मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल अंक प्राप्त कर साबित कर दिया है। आर्या राज के भाई आदित्य राज दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विषय पर स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी बचपन से मेधावी छात्र है। आर्या राज कहती है कि मेरी रुचि पढ़ाई, म्यूजिक, नृत्य एवं लेखन कार्य में है। मैं विद्या विहार पूर्णिया की गर्ल्स हॉस्टल में रहकर गहन रूप से अध्ययन किया हूं। सुबह 5:00 से 7:30 तक 8:30 बजे से 12:30 तक 2:00 बजे से 3:00 तक 6:00 बजे से 11:00 बजे तक पठन-पाठन करती थी। आर्य राज मैट्रिक की परिणाम घोषित होते ही काफी खुशी उनके पारिवारिक सदस्य भी काफी खुश हुए। इनकी माता गुंजन श्रीवास्तव पूर्व निगम पार्षद गुंजन श्रीवास्तव समाज सीवी के रूप में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं और बच्चों के पठन-पाठन के प्रति काफी सचेत एवं सजग रहती हैं।

Previous post अमदाबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बिहार में विस्तार पर जोर
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का किया अनावरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial