मनिहारी के बाढ़ पीड़ितों को मिली जीआर राशि की दूसरी किस्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के 47 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावितों के खातों में मंगलवार को जीआर राशि की दूसरी किस्त भेजी गई। जदयू नेता एवं बिहार एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने बताया कि भ्रमण के दौरान पहली किस्त से वंचित लाभुकों की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी के हस्तक्षेप से जिलाधिकारी ने नई सूची तैयार कर राशि भेजी। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत लाभुकों को राहत मिल चुकी है, शेष को कागजी प्रक्रिया पूरी होने पर राशि उपलब्ध होगी। सुमन ने मुख्यमंत्री सहित नेताओं का आभार जताया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, अमदाबाद अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मंजय साह, नगर अध्यक्ष प्रकाश मौवार,पिंटु यादव, पंचानंद पोद्दार, बालेश्वर सिंह,रुपक गुहा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
