वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई)
बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विधायक और सांसद तक समस्या के समाधान की मांग किए जाने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, जल निकासी की समस्या को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई बार स्थल निरीक्षण भी किया गया, लेकिन निरीक्षण और आश्वासन के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो सका।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग द्वारा अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि नंदाल से मालापाड़ा तक मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान जल्द कराया जाए तथा उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए। इस समस्या को लेकर ग्रामीण शक्ति शर्मा, विष्णु यादव, रणजीत यादव, शेखर आचार्य, युधिष्ठिर शर्मा, विश्व शर्मा, छाया देवी, चंदानी देवी, मुस्ताहब आलम, मो. फैजुद्दीन सहित अन्य ग्रामीणों उपस्थित थे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
