उप्र:- स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद सपा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेजा ताला ।
उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य और कई अन्य विधायकों के बीजेपी छोड़ने पर समाजवादी पार्टी ने चुटकी ली है। सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बतौर गिफ्ट ताला भेजा है। सपा प्रवक्ता ने आगे लिखा कि ओमप्रकाश राजभर जी, जयंत चौधरी जी, राजमाता कृष्णा पटेल जी, संजय चौहान जी और आप स्वामी प्रसाद मौर्य जी समाजवादी पार्टी के साथ है। बकौल आईपी, मैंने बीजेपी मुख्यालय पर स्वतंत्र देव जी को एक ताला तोहफे के रुप में भेज दिया है। 10 मार्च के बाद उसे लगा कर घर लौट जाइएगा।वही उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर स्वामी प्रसाद मोर्य से अपील की है कि जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले ।
More Stories
आरडीएस कॉलेज सालमारी में सजी ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ मुशायरे की महफिल, हजारों की संख्या में जुटे श्रोता
बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आरडीएस कॉलेज, सालमारी में ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। इस...
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
