September 15, 2026

सिओ के नेतृत्व में चला मास्क चैकिंग अभियान

Read Time:1 Minute, 51 Second

बारसोई नपं स्थित रासचौक में सिओ अमर कुमार राय बारसोई थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने संयुक्त रुप से मास्क चेकिंग अभियान चलाई। बता दें कि बारसोई में कोरोना मरीज की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है जिसको देखते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी लगातार वैक्सीनेशन पर काफी जोर दे रहे हैं वही अंचल पदाधिकारी अमर कुमार राय ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना मास्क पहने वाले लोगों को दंडित किया गया जुर्माना के रूप में ₹2000 ₹50 के दर से दंडित किया गया वही बारसोई थाना भी ₹1000 बिना मास्क पहने वाले को दंडित किया गया अंचल पदाधिकारी अमर कुमार राय ने जानकारी देते हुए कहा कि अब बिना मास्क पहने वाले की खैर नहीं है इतना ही नहीं दुकानदार को भी मास्क पहनना अनिवार्य है सामान लेने के समय मास्क के बिना पहने समान दुकानदार ना दें जो भी दुकानदार बिना मास्क पहने वाले ग्राहकों को सामान देंगे वैसे दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दुकान भी सील होंगे हर हाल में सरकार के गाइडलाइन का पालन करना होगा सोशल डिस्टेंस बनाकर ही लोग अपना सामान दुकानों से लें।

Previous post पोलिओ अभियान को सफल बनाने को लेकर वैठक
Next post उप्र:- स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद सपा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेजा ताला ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial