मनिहारी के गंगातट पर जलभरण को आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाएगी : एसडीएम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
श्रावणी मास 22 जूलाई से आरंभ हो रहा है।इस पावन मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालु सीमांचल सहित अन्य जिलों से भी पधारते हैं। जलभरण कर अपने अपने क्षेत्र स्थित देवालयों, शिवालयों को प्रस्थान करते हैं। कांवरियों को मनिहारी गंगातट पर स्नान व जल भरण में कोई असुविधा न हो इसकी तैयारी को ले अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों व नगर प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। एसडीएम ने गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित स्नान को लेकर बैरिकैडिंग , प्रकाश की समुचित व्यवस्था , पथों की साफ सफाई व अन्य बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के निर्देश नगर प्रशासन को दिये हैं।पंचायत से आये जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली कांवरिया पथों की जर्जर अवस्था को दुरूस्त कराने की अपील की। जानकारी दी कि कांवरिया पथों पर सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी।बैठक में जिप सदस्य सुमति देवी, एसडीओपी मनोज कुमार , सीओ निहारिका रॉय , बीडीओ सनत कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान , थानाध्यक्ष पंकज आनंद , जीआरपी थानाध्यक्ष जीत हेम्ब्रम, प्रमुख अनिता देवी,जद यू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह , नगर उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार ,ओम गुप्ता ,गुलाब चौधरी ,पंकज यादव ,पशुपति यादव ,मुन्ना सिंह , सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
