डीएम व एसपी पहुंचे मनिहारी जनता दरबार सहित कांवर यात्रा मार्ग का भ्रमण कर दिया निर्देश ।
मनिहारी(रतन कुमार ओझा)
थानास्तर पर लंबित भूमि विवादों का त्वरित निष्पादन की धरातलीय स्थिति का जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने जायजा लिया ।उन्होंने भूमि विवादों के लंबित वादों का त्वरित निष्पादन के निर्देश अधिनस्थ अधिकारियों को दिये। पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार के साथ जिलाधिकारी ने श्रावण मास में कांवरियों को लेकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमणकर चल रही, सड़क मार्ग, जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं की जानकारी ली। सड़क ,पुल पुलिया निर्माण स्थल पर जाकर ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं से गुणवत्ता सहित अन्य तथ्यों की जानकारी ली। कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता की अनदेखी करनेवाले नपेगें। जिलापदाधिकारी श्री मीणा मनिहारी क्षेत्र के नवाबगंज मे चल रही सड़क कार्य की प्रगति की जानकारी ली।हसवर ,ओलीपुर होकर देवालक्ष्मीपुर तक चल रही सड़क मार्ग निर्माण कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता की मौके पर मौजूद अभियंताओं से जानकारी ली और दुरूस्त करने को लेकर कड़े निर्देश दिए।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ निहारिका रॉय , थानाध्यक्ष पंकज आनंद, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
