September 3, 2026

मुख्यमंत्री के आगमन पर आनन फानन मे मरम्मती व सड़क ढलाई योजनाएं पर अनियमितता का आरोप जांच का मांग।

Read Time:1 Minute, 38 Second

बरारी/कटिहार (सुमन साह)

बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के बीएम कॉलेज में 26 सितम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है इसी क्रम में विभाग द्वारा आनन फानन में प्रखंड के कई पोखर, ईट सोलिंग में पीसीसी ढ़लाई और आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मति कराने के नाम पर लाखो रुपये खर्च कर रही है । वही दुसरी ओर कई वर्षो से बंद पड़े नल जल योजना को चालू कराने के लिए विभाग के इंन्जीनियर लगें हुए है। इन सभी को लेकर समाजसेवी राज किशोर यादव ने कहा कि इसके पुर्व किसी भी विभाग का ध्यान इस ओर कभी नहीं गया। लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से जोरदार स्वागत कार्य कराने के नाम पर लाखो रुपये का खर्च योजनाओं पर किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा है कि लक्ष्मीपुर में जितना भी कार्य आनन फानन में किया जा रहा है। उसकी जांच प्रमुखता के साथ होना चाहिए।और गड़बड़ी पर कानूनी कार्यवाई का मांग किया है। वहीं समाज सेवी राजकिशोर यादव ने कहा है कि निष्पक्ष जांच नही हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठेगें।

Previous post बिजली के शॉर्ट सर्किट से युवक घायल, अस्पताल में उपचार
Next post जश्र ए ईद मिलादुन्नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस निकाल कर दिया शांति का संदेश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial