July 20, 2026

भाजपा के 9 सदस्यीय डेलीगेट ने बारसोई गोली कांड को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस ।

Read Time:3 Minute, 21 Second

भारतीय जनता पार्टी के 9 सदस्य डेलीगेट ने बारसोई गोली कांड को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया तथा बिहार सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए मुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री से इस्तीफे की मांग की इससे पहले यह सभी सदस्य गोलीकांड में मारे गए दोनों पीड़ित परिवार खुर्शीद एवं सोनू एवं जख्मी नियाज के घर पहुंचे जहां उन्होंने उनकी पीड़ा सूनी और आश्वासन देते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपए मुआवजा तथा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बिहार सरकार जो कि पक्षपाती है इसके जांच पर भरोसा नहीं कर सकते हैं, इसलिए इसकी जांच सीबीआई अथवा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय ने घटना को दिल दहलाने वाली बताया तथा कहा कि नीतीश सरकार के राज में हक मांगने वालों पर पुलिस बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करती है और उन्हें बिजली के बदले गोली दिया जाता है, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद भगत ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री को अभिलंब इस्तीफा देना चाहिए उन्होंने कहा है कि जब उनसे व्यवस्था संभलता नहीं है तो गद्दी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है, प्राणपुर की विधायक निशा सिंह ने कहा कि यह घटना जालियांवाला बाग की पुनरावृति है, उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी एवं एसपी के द्वारा सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है जो शर्मनाक है। आगे कहा कि मृतक तथा घायल के नाम को भी प्राथमिकी में दर्ज किया गया है जो वहां किसी काम से आया हुआ था। पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी एवं पूर्व विधायक विभास चौधरी ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है जहां हक मांगने वालों को लाठियां एवं गोली मिलती है इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता वरुण कुमार झा ने इस घटना में शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए उसे नाकाम बताया है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार साह, आनंदी अग्रवाल, विट्टू भगत, सौरभ यादव, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post जनता दरबार में दस मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन हुआ।
Next post लोजपा (रा) के 8 सदस्यीय शिष्टमंडल पहुंचे बारसोई गोलीकांड के मृतक के परिजनों से मिले।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial