November 6, 2026

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन बेरोजगारी की समस्या को लेकर 12 जुन को होगा विरोध प्रदर्शन :सुनील कुमार यादव

Read Time:3 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कटिहार कांग्रेस के अलग-अलग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नगर अध्यक्ष के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के हर घर झंडा अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाए, माई बहिन मान योजना का रजिस्ट्रेशन कार्य तीव्र गति से कराया जाए, बुथ के सभी बीएलओ को वोटर लिस्ट पहुंचा जाए और बेरोजगारी की समस्या को लेकर 12 जून को होने वाले विरोध प्रदर्शन की सफलता को लेकर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को इन सभी बिंदुओं पर काम करने का निर्देश देते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर जानकारी दिया। वहीं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के हर घर झंडा अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि घर-घर तक कांग्रेस की यह मुहिम पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिलाओं के लिए लाए गए ऐतिहासिक माई बहिन मान योजना का रजिस्ट्रेशन कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा और लगातार देश में बढ़ रहे बेरोजगारी को लेकर आगामी 12 जून को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सफलता को लेकर चर्चा की गई है और सभी को आवश्यक निर्देश दिया गया हैं। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,आम्रपाली यादव,मो० सउद आलम, पंकज तंबाकूवाला, मुस्ताक आजम, बाबूलाल मरांडी,मो० वहाब, राजेश रंजन मिश्रा सतनारायण चौधरी, निरंजन कुमार पोद्दार, अंसार काजमी, नसीरुद्दीन,आलम खां, कुमार गौरव,आनंद कुमार सिंह, राम प्रसाद कुशवाहा, कौसर आजम, सोनू कुमार पंडित, निखिल कुमार सिंह, मिस्बाह-उल-हक,अताउल हक सहित बड़ी संख्या कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post भव्य रूप से श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन श्रद्धांजलि सभा में शहर के गन्यमान्य लोगों ने लिया भाग ।
Next post विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर निकाली रैली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial