विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर निकाली रैली
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मंगलवार को कुरसेला थाना परिसर से अपर थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव, समेली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार उर्फ पप्पू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कुर्सेला से कटिहार के लिए रवाना किया।इस बाबत कटिहार जिला साइकिलिंग के सचिव संतोष कुमार के द्वारा बताया गया कि विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कुरसेला से कटिहार तक प्रतिभागियों के द्वारा साइकिल दिवस के ऊपलक्ष्य में साइकिल चलाते हुए पहुंच जाएगा ।मालूम हो कि उत्तम स्वास्थ्य हेतु साइकिलिंग बहुत आवश्यक है। जिसको लेकर विश्व साइकलिंग दिवस मनाया जाता है। हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल परिवहन के एक साधारण साधन के महत्व को रेखांकित करने के लिए नहीं बल्कि मानव स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता और सतत विकास के समन्वित प्रयासों की दिशा में उठाए गए कदमों का प्रतीक है।इस अवसर कुर्सेला के पूर्व प्रमुख अरूण कुमार मंडल ,डाँ अनीशा सिंह, डॉ चंदा भारती, डॉ अमित आनंद,एस आई विपिन कुमार, सी एस आई सुनील कुमार बैठा,ललित जी एवं दर्जनों प्रतिभागी उपस्थित थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
