October 27, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस ।

Read Time:2 Minute, 31 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस दरमियान ढेरुआ पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र सँख्या 083 पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। प्रखंड बाल विकास परियोजना की आंगनवाड़ी सेविका वसीमा खातून के द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन( खीर ग्रहण )कराया। इसके साथ विभिन्न जानकारी सभी उपस्थित माताओं को प्रदान किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित धात्री महिलाओं को पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी दी गई। वही अपने बच्चों को पोषण से भरपूर आहार खिलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक सब्जी, दाल, चावल, अंडा फल इत्यादि का प्रदर्शनी भी किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका द्वारा अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर धात्री माताओं को पोषाहार संबंधी जानकारी दी गई। बताया कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए छह माह तक सिर्फ स्तनपान एवं इसके बाद स्तन पान के साथ पूरक आहार बहुत जरुरी होता है। छह माह से 23 माह तक के बच्चों के लिए यह अति आवश्यक है। छह से आठ माह के बच्चों को दिन भर में दो से तीन बार एवं नौ से 11 माह के बच्चों को तीन से चार बार पूरक आहार के साथ 12 माह से दो साल तक के बच्चों को घर में पकने वाला भोजन भी देना चाहिए। इस दौरान शरीर एवं दिमाग का विकास तेजी से होना शुरू होता है। स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की भी जरूरत होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धात्री माताओं ने भाग लिया। इस मौके पर सहायिका, पोषक क्षेत्र के महिलाएं उपस्थित थी।

Previous post पूर्व सांसद के स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन ।
Next post फाइलेरिया के मरीजों को बेहतर देखभाल के लिए मिली एमएमडीपी किट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial