October 27, 2026

शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर वार्षिक मूल्यांकन परिणाम किया घोषित

Read Time:2 Minute, 23 Second

कटिहार( प्रवीण कुमार)

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित सरकारी विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम घोषित किया गया।उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अरिहाना में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी केलिए विशेष व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार,जिला पार्षद मो मनव्वर आलम,अरिहाना मुखिया विजय प्रकाश केवट सुर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा हीरा देवी मौजूद रहे।अतिथियों के द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम का प्रकाशन किया गया।जिसके बाद कक्षा 1 से 12 तक प्रत्येक कक्षा के टॉप थ्री छात्र छात्राओं को मूल्यांकन पत्रक के साथ प्रशस्ति पत्र अतिथियों के द्वारा दिया गया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि यह विद्यालय प्रखंड के सबसे बेहतरीन विद्यालयों में से एक है।इस तरह के आयोजन से निश्चित हीं विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सकारात्मक होता है।वहीं जिला पार्षद एवं मुखिया द्वारा भी विद्यालय के विधि व्यवस्था को सराहा गया एवं अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गई।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार विश्वास,वरीय शिक्षक श्यामा रविदास,विप्लव कुमार,अर्जुन विश्वास,स्नेहा कुमारी,नूरुल होदा,नीतीश कुमार,प्रियंका कुमारी,सुबोध कुमार,आदित्य राज,रिंकी कुमारी,टोला सेवक चंदन राय आदि सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Previous post साइंस जोन 2.0 भेलाई ने इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन
Next post बाइक सवार गड्ढे में गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial