एस पी के नेतृत्व में ‘जन-सुनवाई’ पोर्टल का आगाज़ ।
उमर मुर्शीद (कटिहार)
कटिहार जिले की पुलिस प्रशासन ने थाना स्तर पर आये लोगों की शिकायत को दूर करने के लिए एक डिजिटल तरीका अपनाया है। कटिहार पुलिस की ओर से ‘जन-सुनवाई’ नाम से एक पोर्टल डेवलप किया गया है। इसके माध्यम से अब थानों में जो शिकायतें आएंगी वह सीधे एसपी के पास आ जाएंगी। इस पोर्टल पर थाना प्रभारी को दिन भर की गतिविधियों को अपडेट करना पड़ेगा, जिसकी जानकारी एसपी माउस के एक क्लिक पर ले पाएंगे। बड़ी बात यह है कि इस पोर्टल को कटिहार पुलिस के प्रशिक्षु डीएसपी ने एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर खुद से तैयार किया है। एसपी ने कहा कि प्रति सप्ताह कुछ ऐसे मामले आ रहे हैं जिसमें शिकायतकर्ता दो बार या तीन बार आने की बात करते हैं। कुछ लोग थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सुधार करते हुए सिस्टम को और पारदर्शी एवम थाना स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए कटिहार पुलिस की तरफ से इस ‘जन सुनवाई’ पोर्टल को तैयार किया गया है। कटिहार पुलिस के दावे पर अगर माने तो बिहार का एकमात्र जिला है जहां डिजिटली तरीके से एसपी के पास पहुंचे शिकायतों की मॉनिटरिंग हो रही है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
