September 3, 2026

मनिहारी पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,तीन बाइक सहित 57 लीटर विदेशी शराब किया जब्त

Read Time:48 Second

**मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिती रात गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर आर. पी. महतो ने दोगच्छी केवाला क्षेत्र में छापेमारी कर 57 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन बाइक जब्त की। पुलिस की गाड़ी देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। कांड संख्या 245/24 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस कांड के अनुसंधान कर्ता एएसआई अमित कुमार हैं। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार और पीएसआई अमित कुमार भी शामिल थे।

Previous post गश्ती के दौरान शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next post हसनगंज में थानाध्यक्ष ने चलाया विशेष रात्रि वाहन जांच अभियान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial