September 4, 2026

हसनगंज में थानाध्यक्ष ने चलाया विशेष रात्रि वाहन जांच अभियान।

Read Time:1 Minute, 5 Second

( डेस्क हसनगंज)

पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर हसनगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गत रात्रि को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अनीस कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार रात्रि को राजा सड़क मोड़,रामा चौक, भर्रा,सपनी आदि जगहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर दो पहिया,चार पहिया आदि वाहनों के कागजात,डिक्की आदि को जांच किया गया। वहीं बाइक सवार का चालान भी काटा गया। बता दें की ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने व असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने हेतु को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जाता रहा है।

Previous post मनिहारी पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,तीन बाइक सहित 57 लीटर विदेशी शराब किया जब्त
Next post स्वच्छता ही सेवा को लेकर निकला गया केंडल मार्च।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial