मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर में 26 महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ जांच को लेकर मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में किया गया। आयोजित शिविर में 26 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार तथा डॉ. शशीकांत ने किया। महिलाओं का कोविड-19, खून की जांच, यूरिन टेस्ट, रक्तचाप, वजन, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, वीडीआरएल, आरबीएस, एबीओ, एचआईवी समेत अन्य जांच की गई तथा आवश्यक टीका लगाया गया। चिकित्सक द्वारा इस मौके पर कहा कि गर्भवती महिलाओं में भी टी बी के लक्षण हो सकते। लगातार 2 सप्ताह तक खांसी होना, खांसी के साथ बलगम एवं खून आना ,भूख न लगना, पसीना आना आदि लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की जांच शिविर का आयोजन किया गया है।क्षेत्र में एएनएम एवं आशा कर्मियों द्वारा लगातार लोगों से संपर्क बनाकर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा जाता है। ताकि गर्भवती महिलाओं को समुचित स्वास्थ्य जांच एवं दवाई मिल सके। डॉक्टर ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान खान-पान, रहन-सहन, साफ-सफाई फल दूध सहित पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर बीसीएम पूजा राय, एएनएम विनीता कुमारी, रेनू कुमारी सहित आशा कर्मी मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
