April 19, 2026

विभिन्न कंपनियों के 78 लीटर विदेशी शराब सहित तीन लोग गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 49 Second

अशोक यादव (डंडखोरा)

डडंखोरा थाना क्षेत्र होकर बंगाल से निर्मित विदेशी शराब लगातार सप्लाई होते हैं। रेल व सड़क मार्ग से शराब तस्कर शराब की तस्करी कर विभिन्न जगह पहुंचाते है। होली त्यौहार के मद्देनजर  डंडखोरा पलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब तस्कर के मंसूबे पर पानी फेरने का काम किया । मंगलवार को थाना क्षेत्र के नौगछिया मोड़ के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तभी टाटा इंडिगो कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। प्रभारी थाना अध्क्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस की चेकिंग को देखकर संवारा कार सवार कार को रोककर पीछे घुमाने लगा तभी पुलिस चेकिंग अभियान में मुस्तैद पुलिस बल ने दौड़कर कार सवार को पकड़ा और उसकी तलाशी ली गई ।जिसमें भारी मात्रा में बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई।  विभिन्न कंपनियों के शराब बरामद किए गए हैं। 375 एम एल ब्लेंडर के 24 पीस ,500एम एल के बियर के 48 पीस , 750 एम एल के इंपिरियल ब्लू के 60 पीस गाड़ी के तलाशी में बरामद किया गया है ।तो वही दो पुरुष एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों शराब तस्कर कुरसेला थाना क्षेत्र के रहने वाले है।जिसकी पहचान नवाबगंज पूरब टोला निवासी 27 वर्षीय विकास कुमार मंडल पिता शंकर मंडल, मिलेनिया टोला निवासी 25 वर्षीय विनोद कुमार मंडल पिता दुखद मंडल तो वही कुर्सेला इंदिरा ग्राम के 25 वर्षीय प्रीति देवी पति पिंटू साहू के रूप में हुई है। शराब तस्करी के प्रयोग में लाए गए कार को भी जप्त कर लिया गया है। मध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Previous post मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर में 26 महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया।
Next post होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial