October 27, 2026

लगातार हो रही वाहन चेकिंग से असामाजिक तत्वों में हड़कंप ।

Read Time:1 Minute, 41 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर अंतर्गत रोशना ओपी के मध निषेध चेक पोस्ट के समीप जिला अधीक्षक कटिहार के आदेशानुसार वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी आने जाने वाले मोटरसाइकिल चालकों का कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस हेलमेट, इंश्योरेंस, धुआं प्रदूषण आदि का जांच किया गया। साथ ही मोटरसाइकिल की डिक्की की भी तलाशी ली गई। बता दें कि लगातार हो रही वाहन चेकिंग अभियान से असमाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है । रोशना ओपी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर हमारे एसआई गोपाल कुमार के द्वारा लगातार एनएच 81मुख्य मार्ग सड़क के अलावे कई चौक चौराहों एवं मध्य निषेध चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इनके द्वारा लगभग 2000 रूपए का चालान अवैध मोटरसाइकिल चालकों से काटा गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आगे कहा कि क्षेत्र में शत प्रतिशत शराब बंदी लागू करने को लेकर जांच के क्रम में शराबी और शराब तस्करों पर विशेष ध्यान रखी जा रही है।

Previous post चार युवकों की नदी में डुबने से हुई मौत, मचा कोहराम ।
Next post दो शराबियों ने सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial