July 20, 2026

चार युवकों की नदी में डुबने से हुई मौत, मचा कोहराम ।

Read Time:2 Minute, 38 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत खेरिया पंचायत में पहली सोमवारी को गंगा जल भर कर जलाभिषेक करने कुछ ग्रामीण गये हुए थे ।जल भरने के पुर्व नाव के माध्यम से काढ़ागोला घाट के गहरे अथाह पानी में अन्य साथियों के साथ चला गया। अथाह पानी में जाने के बाद सभी अपने अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान अचानक पैर फिसल गया जिससे खेरिया निवासी शिवम-पिता तरूण दास , मोहन कुमार-पिता रतन कुमार, हर्ष कुमार- पिता संजय दास खेरिया वार्ड 1 एवं आयुश राज पिता अमरेंद्र मंडल पोठिया थाना क्षेत्र के मलेहरिया निवासी नदी में डुब गया ।अन्य साथियों को डुबते देख सभी शोर मचाने लगे। इस घटना में डुबे हुए युवकों को बाहर निकाला गया। आनन फानन में उन्हें इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां पर चार युवकों को चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।वही दो युवक की स्थिति नाजुक बताई जाती है।अन्य मौजूद लोगों का कहना था की खतरे से बाहर चिह्नित कर स्थानों पर बैरेकैंटिग की गई होती तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं होता। वही प्रशासन ने जिस सीमा तक श्रद्धालुओं को नदी में नहाने की प्रमिशन दी थी उस सीमा को पार करते हुए 500 मीटर अधिक पार कर नाव के सहारे सेल्फी लेने निकल गये थे।मरने वाले सभी युवक का उम्र 15 से 22 साल तक का बताया जा रहा है। तीन युवकों का शव कोढ़ा के खेरिया व एक युवक का शव पोठिया के मलेहरिया पहुचते ही परिवारजनों के बीच कोहराम मच गया। शव को देखने हेतु आस-पास के इलाके के लोग मृतक के घर पर उमड़ पड़े। घटना सोमवार की सुबह 6:30 बजे की बताई जा रही है। कोढ़ा- प्रशासन की टीम ने मृतक के घर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous post प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में 55 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच।
Next post लगातार हो रही वाहन चेकिंग से असामाजिक तत्वों में हड़कंप ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial