October 28, 2026

कटावरोधी कार्य के बाद क्षेत्र सुरक्षित,कम समय में कार्य रहा चुनौती भरा– जल संसाधन मंत्री।

Read Time:2 Minute, 30 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा, विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मनिहारी गंगा किनारे गांधीटोला से बाघमारा घाट तक कराये जा रहे कटावरोधी कार्य का मौके पर निरीक्षण किया । मौजूद अभियंता प्रमूख शैलेन्द्र कुमार से चल रहे कटावरोधी कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की जानकारी ली। मंत्री श्री झा ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान बाघमारा घाट पर बैठक कर उत्पन्न कटाव की कहर के मद्देनजर इस क्षेत्र को हरहाल में कटाव से बचाने के कदम उठाने के निर्देश विभागीय अभियंताओं को दिये थे।उच्च स्तरीय तकनिकी दल ने भी उक्त स्थल का दौराकर कटावरोधी उपाय सुझाये थे।उन्होंने कहा कि गांधी टोला से बाघमारा घाट तक कटावरोधी कार्य पूरा करना चुनौती भरा था।जिसे जिला प्रशासन व विभागीय अभियंताओं के प्रयास से रेकार्ड समय में पूरा करा लिया गया है।कहा कि अब यह क्षेत्र कटाव के खतरे से बाहर है, पूरी तरह प्रोटेक्टेड है। जानकारी दी कि बाढ़ कटाव से लोगों की जानमाल की रक्षा के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। आवश्यकता पड़ी तो आनेवाले समय में और भी प्रभावी कदम उठाये जाएंगें।इस मौके पर एसटी आयोग के चेयरमैन शंभू सुमन,जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता सुशांत शेखर, जद यू जिलाध्यक्ष शमीम इक्बाल, अभिषेक सिंह, गोला सिंह, सतीश ठाकुर,मंजय साह, संवेदकगण, स्थानीय प्रशासन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी विवेक आनंद बीडीओ रणधीर कुमार, थानाध्यक्ष राम विलास सिंह, मौजूद थे।

Previous post अमरूद की खेती से बनिए आत्मनिर्भर, यह तकनीक अपनाकर पढ़ाई के साथ करें आमदनी।
Next post मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial