अमरूद की खेती से बनिए आत्मनिर्भर, यह तकनीक अपनाकर पढ़ाई के साथ करें आमदनी।
तनवीर आलम (हसनगंज)
पौधों से पर्यावरण सुरक्षित होता है, यह बात हम सब जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि पौधे लगा कर आप अपनी खराब आर्थिक स्थिति को भी बेहतर कर सकते हैं। जी हां, अमरूद के पौधे लगा कर आप बहुत जल्द आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जनपद के कई किसान ऐसा कर रहे हैं। बल्कि यूं कहें कि अमरूद के खेती में हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के केलाबारी गांव निवासी किसान राज नंदन सिंह यहां पर लगभग दस कठ्ठा क्षेत्रफल में इस की खेती की है। किसान तेजी से परंपरागत खेती का मोह छोड़ अमरूद की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कारण कि यह कम बजट में खेती की जाने वाली खेती के रूप में सामने आ रही है। इस की खेती में एक एकड़ में बस पहले साल ही लगभग 20 से 25 हजार रुपये तक का खर्च आता है, जो कि आने वाले सालों में घटता चला जाता है। आय की बात करें तो सामान्य फसल होने पर एक लाख रुपये प्रति एकड़ तथा बहुत अच्छी फसल होने पर दो लाख रुपये प्रति एकड़ तक की आय इस से हो जाती है। जबकि परंपरागत खेती में सालाना आय 30 से 40 हजार रुपये के बीच ही होती है और नुकसान का खतरा भी बना रहता है। युवा किसान साजन कुमार ने कहा कि अन्य पारंपरिक खेती खेती से हटकर अमरूद की खेती है। युवा पीढ़ी से उन्होंने अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पढ़ाई के साथ-साथ आप अमरूद की खेती बृहद पैमाने पर कर सकते हैं। अन्य पारंपरिक खेती धान, गेंहू, दलहन, सब्जियों के खेती में काफी रिक्स बना रहता है।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
